{"_id":"5c152edfbdec22572c6b6373","slug":"154489216518-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक युवती से किया दुष्कर्म
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक युवती से दुष्कर्म
मोगा। थाना सिटी मोगा पुलिस ने 26 वर्षीय एक युवती की शिकायत पर रेहड़ी संचालक एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही महिला सहायक थानेदार कुलविंदर कौर का कहना है कि शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को दर्ज बयान में कहा कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान अनोख कुमार निवासी पट्टी वाली गली मोगा के साथ हुई। आरोपी अनोख ने उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और इसी बीच आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। युवती के अनुसार कुछ समय पहले आरोपी किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था तो उसने आरोपी का विरोध किया और उसके खिलाफ शिकायत करने की बात कह दी। इस पर आरोपी ने युवती को उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने को कहा। जिस पर मजबूर होकर पीड़िता पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अनोख कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज किया है।