{"_id":"5c13e1f8bdec22572041fb93","slug":"154480694319-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस पशु की टक्कर से युवक की मौत
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
लावारिस पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
आम आदमी पार्टी लावारिस पशुओं की समस्या के खिलाफ 20 दिन से रही है धरना
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। लावारिस पशुओं की समस्या के निजात दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्य पिछले करीब 20 दिनों से नेहरू पार्क के बाहर धरना लगाए बैठे हैं ौर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही वहीं दूसरी ओर वीरवार रात गांव हरिपुरा गांव के पास लावारिस पशु से टकराकर गांव जंडवाला मीरा सांगला निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
गांव जंडवाला मीरांसागलां निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार पुत्र कश्मीर सिंह वीरवार रात बाइक पर सवार होकर खुईयां सरवर से घर लौट रहा था। गांव हरिपुरा के पास अचानक लावारिस पशु सड़क पर आ गया। इससे उसकी बाइक पशु से टकरा गई। हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान विजय कुमार ने दम तोड़ दिया।
थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मृतक के चाचा बलवीर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उल्लेखनीय है कि लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी पिछले करीब 20 दिनों से नेहरू पार्क के बाहर धरना दे रही हैं। पार्टी नेता स्थानीय प्रशासन से लेकर, प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पत्राचार कर चुके हैं। इसके बाद भी न तो पंजाब सरकार ने इस ओर कोई ध्यान दिया और न ही स्थानीय प्रशासन ने धरना स्थल पर जाकर समस्या पूछी।