फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कनाडा की चका चौंध में विधवा प्राईवेट स्कूल अध्यापिका ने गल लगाई मौत

कनाडा की चका चौंध में विधवा प्राईवेट स्कूल अध्यापिका ने गल लगाई मौत

Sat, 24 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कनाडा की चका चौंध में विधवा प्राईवेट स्कूल अध्यापिका ने गल लगाई मौत

विज्ञापन

कनाडा की चकाचौंध में गवांई विधवा टीचर ने जान
पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने वाले एनआरआई के खिलाफ केस दर्ज
बेटे के विवाह से एक साल पहले की थी कनाडा नागरिक से शादी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बधनी कलां पुलिस ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने वाले कनाडा नागरिक के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। शनिवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

थाना बधनी कलां प्रमुख पलविंदर सिंह ने कहा कि पति-पत्नी आपस में क्यों लड़े इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। अक्सर घर में कोई झगड़ा इंसान को वह करने को मजबूर करता है, जिस बारे उस ने शायद ही कभी सोचा हो। इस कारण जिंदगी हार जाती है और कीमती जान को पलों में ही मौत के गले लगा दिया जाता है। ऐसा ही इस दंपति के साथ हुआ। विधवा महिला गुरजीत कौर (45) दो युवा बेटों की मां थी और उसके पति की 2013 में मौत हो गई थी। वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। महिला ने कथित तौर पर कनाडा जाने के लिए 12 मार्च 2017 को कनाडा केे सरी शहर के नागरिक गुरमेल सिंह कालोवा (59) से विवाह किया था। इस महिला के बेटे का विवाह इसी वर्ष 17 जनवरी को हुआ है। कनाडा का नागरिक मूलरूप से गांव बर्याना तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर का है और उसका भी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। विवाह के पौने 2 साल बाद महिला का कनाडा जाने का सपना पूरा भी नहीं हुआ और कनाडा के नागरिक ने अपनी दूसरी पत्नी का कत्ल कर खुद कोई जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक कनाडा नागरिक दिवाली से एक दिन पहले 6 नवंबर को भारत आया था और उसने अपनी दूसरी पत्नी गुरजीत कौर के साथ दिवाली मनाई थी। वह यहां गांव दौधर में पत्नी के पास ही ठहरा था और कुछ दिन से अपने पुश्तैनी गांव बर्याना (मुकेरियां) गया था। वह शुक्रवार शाम को गांव दौधर आया। यहां सिविल अस्पताल में दाखिल महिला की बहू रमनदीप कौर ने बताया कि उसके ससुर एनआरआई ने घर में दाखिल होते ही उसकी सास गुरजीत कौर से झगड़ा शुरू कर दिया और कापे से वार कर सास को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब वह छुड़वाने लगी तो ससुर ने उस पर ही हमला कर उसे घायल कर दिया। उसकी सास गुरजीत कौर की मौत हो गई और एनआरआई गुरमेल सिंह ने भी कोई जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। झगड़ा क्यों हुआ इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


फाइल फ़ोटो कैप्शन - मृतक महिला गुरजीत कौर की फाइल फ़ोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed