फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ात लाख रूपए ठगे

ात लाख रूपए ठगे

Sun, 18 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
ात लाख रूपए ठगे
बरनाला। थाना सदर की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो ने बताया कि वह तलवंडी साबो में गुरुद्वारा साहिब में सेवादार था। इस दौरान गुरमीत सिंह निवासी हंडियाया, जिला बरनाला उसके पास गुरुद्वारा साहिब आता-जाता रहता था। इसके चलते उनके आपस में काफी नजदीकी संबंध बन गए तो आरोपी ने उसके पिता के साथ बात करते हुए कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। इस पर उसके पिता ने शिकायतकर्ता को कनाडा भेजने के लिए सात लाख रुपये दे दिए। आरोपी गुरमीत सिंह निवासी हंडियाया ने कहा कि वह पहले उसे सिंगापुर भेजेगा और बाद में उसे कनाडा लेकर जाएगा। उसने अमनदीप सिंह को गलत तरीके से सिंगापुर भेज दिया जो पकड़ा गया। जब सिंगापुर से उसने गुरमीत सिंह निवासी हंडियाया से फोन पर बात करने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया। अमनदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो इंडिया आ गया। इस तरह अमनदीप सिंह निवासी तलवंडी साबो के साथ आरोपी गुरमीत सिंह ने सात लाख की ठगी की। पुलिस ने अमनदीप सिंह के बयान के आधार पर गुरमीत सिंह निवासी हंडियाया पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed