{"_id":"5bec5164bdec2232cd69b9c8","slug":"154221404019-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस सब इंस्पैक्टर से मारपीट कर वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पुलिस सब इंस्पैक्टर से मारपीट कर वर्दी फाड़ी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर से मारपीट कर वर्दी फाड़ी
अबोहर। सांसद सुनील जाखड़ के निवास का घेराव करने जा रहे अध्यापकों को रोष जुलूस में हुई धक्कामुक्की के कारण एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर घायल हो गई। जिस पर थाना नंबर 2 की पुलिस ने 6 नामजद सहित 25-30 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में कैलाश नगर निवासी व सिटी-2 की सब इंस्पैक्टर ज्योति ने बताया कि गत सांय जब वह सांसद व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की सुभाष नगर स्थित कोठी के निकट डियूटी पर तैनात थी तो इसी दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों में से किसी ने उसके माथे पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर घायल कर दिया और उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोडते हुए डियूटी में विघ्न डाला। जिस पर पुलिस ने गांव बीला पटी निवासी सुरेंद्र, प्रमोद बिश्नोई, कोडियांवाली निवासी महेंद्र, गांव पंजाबा निवासी काला सिंह, अमित कुमार, तथा कामरेड़ राम कुमार वर्मा सहित 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ भांदस की धारा 353, 186, 332, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।