{"_id":"5bd88859bdec22696720deb3","slug":"154091729814-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक सडक हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भयानक सडक हादसा
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में तीन की मौत, 3 घायल
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की जान गई
खड़े ट्रक से कार टकराई, एक की थमी सांसे , दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। कर्मगढ रोड पर मोती राम के भट्ठे के नजदीक बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों में से दो की मौत पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
थाना सिटी के सहायक थानेदार मघर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र बल्लन सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र चरना सिंह व हरबंस सिंह पुत्र महेंदर सिंह निवासी गांव कर्मगढ़ सोमवार रात 8:15 बजे एक कारखाने में से काम करके वापस बाइक पर अपने गांव कर्मगढ जा रहे थे। कर्मगढ रोड पर मोतीराम के भट्ठे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे जगसीर सिंह एवं लवप्रती सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने हरबंस सिंह कोसिविल अस्पताल बरनाला दाखिल करवाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। सहायक थानेदार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
दूसरे हादसे में रायकोट रोड पर कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति जख्मी हो गए। मृतक हरदीप सिंह पुत्र नछतर संह निवासी लोंगोवाल के भाई ने बताया कि वह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह व हरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी लोंगोवाल ट्राइडेंट मेले में लगे दीपावली मेले में गए थे। सोमवार रात 8.30 बजे कार में सवार होकर वापिस लोंगोवाल जा रहे थ। रायकोट रोड पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इससे हरदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई व गुरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह व हरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनोें को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।