फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाबालिगा से दुराचार, दो पर मामला दर्ज

नाबालिगा से दुराचार, दो पर मामला दर्ज

Wed, 17 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नाबालिगा से दुराचार, दो पर मामला दर्ज
नाबालिग से दुराचार, दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक गांव में नाबालिग को घर बुलाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। थाना आरिफके पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी अर्शदीप सिंह के साथी ने उसे बहाने से आवाज मारकर अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर गई तो वहां पर आरोपी अर्शदीप सिंह पहले से ही मौजूद था। दोनों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। अर्शदीप ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह वह उक्त आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल करवाया। थाना आरिफके पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अर्शदीप सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल सब इंस्पेक्टर शिमला रानी कर रही हैं। शिमला रानी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed