फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाबालिगा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी- मांगी 5 लाख की फिरोती

नाबालिगा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी- मांगी 5 लाख की फिरोती

Mon, 08 Oct 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
नाबालिगा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी- मांगी 5 लाख की  फिरोती
दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। एक महिला ने अपने मायके के दो लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील फोटो व्हाटस एप पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया है। जांच के बाद मोगा पुलिस ने सतवीर सिंह, उसके भाई जसवीर सिंह जो जिला श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है। मार्च 2018 में अपने ननिहाल छुट्टियां मनाने के लिए गई थी। वहां उसने अपने लिए नए अंडर गारमेंट खरीदे थे। जब वह उसे पहनकर देखने लगी तो शीशा न होने पर उसने अपनी मामी को मोबाइल पर फोटो खींचने को कहा। वह फोटो खींचने के बाद डिलीट करना भूल गई। उसके भाई को अज्ञात व्यक्तियों ने फोटो भेजकर पांच लाख रुपये की मांग की। इसपर उन्होंने सतवीर सिंह और जसवीर सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इसपर उनके खिलाफ 14 जून 2018 को मोगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब वह धमकी देकर कह रहे हैं कि उनके साथ राजीनामा करो और वह उन्हें फोटो भेज रहे हैं। वह जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। मामले की जांच थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की ओर से की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed