{"_id":"5babb9f8867a55012c351179","slug":"153798089919-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में एडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट को धमकाने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा में एडिशनल जिला मैजिस्ट्रेट को धमकाने के आरोप में केस दर्ज
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
मोगा में एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट को धमकी, केस दर्ज
आरोपी ने पुलिस वाला होने की धमकी देते कहा, तू जो करना कर ले
पंचायती चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों के खिलाफ दी थी धमकी देने की शिकायत
दविंदर पाल सिंह
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) को सरकारी रिहायश पर धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ एडीएम कम एडीसी ने बताया कि उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के विधायकों खिलाफ शिकायत दी लेकिन 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) जगविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि 23 सितंबर को सुबह 10 बजे दो युवकों ने उनकी सरकारी रिहायश में जबरन दाखिल होने की कोशिश की। इन्होंने कहा कि वह कोठी में पहले काम करके गए हैं और टाइलें देखनीं हैं। एडीसी ने बताया कि इस मौके इन युवकों से नाम पूछा तो उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि एक ओर नौजवान बाइक के पास खड़ा था। इस दौरान उन्होंने फोन पर पुलिस को शिकायत करनी चाही तो नौजवान ने धमकी देते कहा कि वह भी पुलिस वाला ही है, ‘तू जो करना कर ले ’। यह नौजवान बॉडी बिल्डर लग रहा था। एडीसी ने कहा वह इन दोनों नौजवानों को सामने आने पर पहचान सकते हैं।
इस मौके एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) कम एडीसी जगविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के दो विधायकों और हलका बाघापुराना से कांग्रेस विधायक के खिलाफ धमकाने की दी शिकायत लेकिन 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह शिकायत उन्होंने राज्य सरकार के आला अधिकारियों को भी की लेकिन अब तक शिकायत के संबंध में कोई जांच नहीं की गई, न ही उनसे संपर्क किया गया। एडीसी ग्रेवाल ने शिकायत में कहा कि पंचायती चुनाव के दौरान एमएलए मोगा, धर्मकोट, बाघापुराना एमएलए के बेटे के अलावा 20-25 अन्य ने जिला सचिवालय में उनके ऑफिस में घुसकर विरोधी उम्मीदवारों के पेपर रद्द करने के लिए दबाव डाला। इस मौके उनके 400-500 अन्य साथी बाहर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस हालात में उनको चुप चाप दफ्तर से निकलना पड़ा था। अब इस मामले को घर में धमकाने के मामले से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - एडीएम जगविंदर सिंह ग्रेवाल