फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बैंक मुलाजिम ने एनआरआई के खाते से निकाले 1 करोड़ रुपये, मामला दर्ज

बैंक मुलाजिम ने एनआरआई के खाते से निकाले 1 करोड़ रुपये, मामला दर्ज

Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
बैंक मुलाजिम ने एनआरआई के खाते से निकाले 1 करोड़ रुपये, मामला दर्ज
बैंक कर्मी ने एनआरआई के खाते से निकाले एक करोड़ रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। नवांशहर सिटी पुलिस ने गांव बरनाला निवासी एनआरआई के खाते से एक बैंक मुलाजिम द्वारा गलत तरीके से करीब एक करोड़ रुपये निकाल लिए। मामला सामने आने के बाद सेंट्रल बैंक के एक मुलाजिम पर केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव बरनाला कलां निवासी एनआरआई परमजीत सिंह छीना ने पुलिस को बताया कि उनका नवांशहर के सेंट्रल बैंक में बेटी के साथ एक ज्वाइंट अकाउंट है, जिसमें करीब एक करोड़ 87 लाख रुपये जमा थे। 2017 में मार्च में उन्होंने इस खाते से 16 हजार 400 रुपये निकाले थे और उसके बाद उन्होंने खाते का इस्तेमाल नहीं किया। कुछ दिन पहले जब उन्होंने खाता चेक किया तो खाते में 82 लाख रुपये ही थे। यह देख वह हैरान हो गए। जब उन्होंने इस बारे में पता कराया, तो पाया कि उनके खाते से करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपये गलत ढंग से बैंक की गलती से निकाले गए। पुलिस ने मामले में शुक्रवार देर शाम बैंक के मुलाजिम एसपी सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक से जुड़े सूत्रों के अनुसार एसपी सिंह पर एक ही समय में चेक पास करने के लिए इस्तेमाल होने वाली 2 आईडी यूज करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed