फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बंगा टेक्सी यूनियन के पूर्व प्रधान नेका का हुआ मर्डर

बंगा टेक्सी यूनियन के पूर्व प्रधान नेका का हुआ मर्डर

Wed, 19 Sep 2018 09:04 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
बंगा टेक्सी यूनियन के पूर्व प्रधान नेका का हुआ मर्डर
टैक्सी यूनियन के पूर्व प्रधान की तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन

हत्यारों ने खून से लथपथ शव खेत में फेंका
पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। बंगा के नजदीकी गांव मजारी में मंगलवार रात टैक्सी यूनियन के पूर्व प्रधान गुरनेक सिंह नेका की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों खून से लथपथ शव खेत में फेंक दिया। सूचना मिलने बंगा थाना सिटी पुलिस जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस लेनदेन के बिंदु पर जांच करते हुए हत्यारों का पता लगाने के लिए हाथपैर मार रही है।

पुलिस के अनुसार बंगा निवासी एक व्यक्ति मजारी में खेतों से पशुओं के लिए चारा काटने जा रहा था। इस दौरान उसने गुरनेक सिंह नेका का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी गांव के लोगों व मृतक के परिवार के सदस्यों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गुरनेका का एक बेटा स्टडी वीजा पर कनाडा में गया है और उसकी पत्नी भी कनाडा गई हुई हैं। गुरनेक भी कुछ दिन बाद कनाडा जाने वाला था। गुरनेक सिंह नेका फाइनेंस का काम भी करता था। गांव में उसकी करीब 25 एकड़ जमीन है। थाना इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मर्डर ही लग रहा है। हत्यारों ने तेजधार हथियार से हत्या की है। परिवार ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। गुरनेक फाइनेंस का काम भी करता था। ऐसे में लेनदेन के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्यारों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed