फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला पुलिस बैठी है हाथ पर हाथ रखकर, ठग महिला को भागने का दे रही है मौका :पीडित

बरनाला पुलिस बैठी है हाथ पर हाथ रखकर, ठग महिला को भागने का दे रही है मौका :पीडित

Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पुलिस बैठी है हाथ पर हाथ रखकर, ठग महिला को भागने का दे रही है मौका :पीडित
करोड़ों की ठगी की आरोप महिला विदेश भागने की फिराक में
विज्ञापन

पहले काउन का एमडी भाग चुका है विदेश, लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। विदेश भेजने का झांसा देकर जिले के लोगों से करोड़ों रुपये ठगने की आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर लोगों के रुपये हड़पकर विदेश भागने की तैयारी में है। यह आरोप पीड़ितों ने वीरवार को एक बैठक में लगाए। समूह पीड़ितों ने बरनाला पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस उसे विदेश भागने का जानबूझकर मौका दे रही है। बता दें कि इससे पहले लोगों से हजारों करोड़ रुपये की ठगी मारने वाला क्राउन चिटफंड कंपनी का एमडी जगजीत सिंह भी पुलिस को झांसा देकर या पुलिस की सांठगांठ से विदेश जा चुका है और लोगों के लाखों करोड़ रुपये ऐंठने वाली महिला भी विदेश भागने की फिराक में है। बुधवार को लाखों रुपये लुटा चुके डेढ़ दर्जन के करीब पीड़ित लोगों ने व्यापार मंडल के प्रधान ललित महाजन की अगुवाई में एक बैठक की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। नतीजा निकाला की पुलिस ठग महिला को जानबूझकर ढील दे रही है। इसलिए पुलिस को चाहिए कि कानूनी कार्रवाई कर महिला को विदेश भागने से रोका जाए। इस महिला से 26 लाख की ठगी का शिकार हुई महिला जगदीप कौर ने बताया कि गैर कानूनी इमिग्रेशन का धंधा करने वाली महिला ठग ने विदेश भेजने का झांसा देकर बलजीत सिंह ढिलवां से 25 लाख, अवतार सिंह ढिलवां से 30 लाख, बलकरन सिंह दीवाना से 11 लाख, राजविंदर सिंह राजा रामगढ़ से 24 लाख, जरनैल सिंह गांव संघेडा से 32 लाख, बेअंत सिंह गांव महिलकलां से 32 लाख, परमजीत कौर काउंके से 8 लाख रुपये ठगे हैं। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें जहां तक पता है कि इस ठग महिला ने गांव छीनीवाल के एक युवक से विदेश भेजने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठगे। इससे परेशान होकर वह युवक खुदकुशी कर गया। जगदीप कौर ने बताया कि उससे 26 लाख रुपये इस महिला ने ठगे हैं। पीड़ितों ने कहा कि अब यह महिला विदेश भागने की फिराक में है। इसलिए पुलिस को इसके खिलाफ तुरंत एक्शन करना चाहिए। संपर्क करने पर एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में तुरंत एसपीडी सुखदेव सिंह के बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed