फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तेल फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी

तेल फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी

Wed, 12 Sep 2018 03:48 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
तेल फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी
तेल फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी
विज्ञापन

अबोहर। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तंदुरुस्त पंजाब मिशन अभियान के तहत जिला उपायुक्त स. मनप्रीत सिंह के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को अबोहर की एनजी तेल मिल में छापेमारी कर सरसों व अन्य खाद्य तेल के सैंपल लेकर सैकड़ों लीटर तेल सील कर दिया। इस बारे में जिला सिविल सर्जन डा. हंसराज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सहायक कमिश्नर फूड कंवलप्रीत सिंह व फूड सुरक्षा अधिकारी गगनदीप कौर ने अपनी टीम सहित अबोहर बाईपास स्थित एनजी तेल मिल में छापेमारी की। उन्होंने बताया कि टीम ने 725 लीटर सरसों का तेल व 352 लीटर खाद्य तेल संदेहास्पद होने पर सील कर दिया गया। इसके अलावा सरसों तेल के 2 व अन्य खाद्य तेल के 4 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक इनकी रिपोर्ट नहीं आती तब तक तेल मिल के मालिक को सील किए गए तेल को नहीं बेचने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार से विभाग की टीम ने धर्मनगरी व बसंत नगरी के मध्य एक घर में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे देसी घी के सैंपल लिए।

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed