फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पर्ची काटने वाले नौजवान को किया गंभीर जख्मी

पर्ची काटने वाले नौजवान को किया गंभीर जख्मी

Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पर्ची काटने वाले नौजवान को किया गंभीर जख्मी
पार्किंग कारिंदे पर निहंग सिंहों ने किरपाण से किया हमला
विज्ञापन

-डीसी कांप्लेक्स का मामला, निहंग सिंह गिरफ्तार
-निहंग सिंह हाकम सिंह ने कारिंदे पर दाढ़ी नोचने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। डीसी कांप्लेक्स के गेट पर उस समय खून खराबा हो गया, जब निहंग सिंहों ने पार्किंग कारिंदे पर किरपाण से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के अनुसार डीसी ने डीसी कांप्लेक्स की पार्किंग का ठेका प्राइवेट ठेकेदार को दिया हुआ है। इसके चलते उसने वाहनों की पर्ची काटने के लिए डीसी कांप्लेक्स के दोनों गेटों पर मुलाजिम तैनात कर रखे है। शुक्रवार को ज्यों ही एक निहंग सिंहों की गाड़ी गेट नंबर 2 से डीसी कांप्लेक्स में दाखिल होने लगी तो वाहनों की पर्ची काटने वाले निर्मल सिंह निम्मा ने गाड़ी रोककर गाड़ी उसकी पर्ची कटवाने के लिए कहने लगा। इस पर निहंग सिंहों ने कहा कि यह गुरुद्वारा साहिब की कार सेवा की गाड़ी है, इसकी पर्ची न काटो। इतने में पर्ची काटने वाले मुलाजिम निर्मल निम्मा की निहंग सिंहों से बहस हो गई और एक निहंग सिंह ने किरपाण निकाल कर निर्मल निम्मा पर हमला कर दिया। निम्मा की बाजू पर जोरदार किरपाण लगने से वह लहू लुहान हो गया। लोगों ने बीच बचाव करके नौजवान को बचाया। निम्मा ने कहा कि निहंग सिंह अपनी गाड़ी की पार्किंग की पर्ची नहीं कटवा रहे थे, जबकि निहंग सिंह हाकम सिंह ने कहा कि पर्ची काटने वाले मुलाजिम ने उसकी दाढ़ी को हाथ डाल कर नोच ली। जोकि लोगों को अपना दाढ़ी के उखाडे़ हुए केस दिखा रहा था। थाना सिटी 2 के सहायक थानेदार बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर हमलावर निहंग सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पर्ची काटने वाले निर्मल सिंह निम्मा को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सहायक थानेदार बहादुर सिंह ने कहा कि दोनों के बयान लिए जा रहे हैं, उसके आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed