{"_id":"5b7c3f1642c792465b688ddd","slug":"15348692598-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के घर से जेवर, नकदी चोरी, दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई के घर से जेवर, नकदी चोरी, दो नामजद
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई के घर से जेवर, नकदी चोरी, दो नामजद
टांडा उड़मुड (होशियारपुर)। टांडा पुलिस ने गांव तलवंडी डांडीयां में घर में घुसकर आलमारी से सोने के जेवर व नकदी चुराने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमरीक सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी तलवंडी डडीयां पत्ती मीरापुर ने पुलिस पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह विदेश से लौटा है और पत्नी की मौत के कारण घर में अकेला रहता है। 8 जुलाई को वह अपने दोस्त के गांव चकसकूर चला गया और रात में वहीं रुक गया। दूसरे दिन जब वह शाम को घर आया तो उसके कमरे में रखी आलमारी की चाबी नीचे गिरी हुई थी। उसने जब अलमारी खोलकर देखा तो आलमारी में रखे 90 हजार रुपये और सोने के जेवर गायब थे। उसने आरोप लगाया कि यह चोरी उसके पड़ोसी रणजीत सिंह उर्फ आशु और हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने की है। टांडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी अधीन मामला दर्ज कर लिया है।