{"_id":"5b4f72e94f1c1bc57a8b5052","slug":"153193341312-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने युवक पर सरोराह गोलियां दागीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने युवक पर सरोराह गोलियां दागीं
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों ने युवक पर की फायरिंग, एक ने भागकर बचाई जान
धारदार हथियारों से किया हमला, मरा समझकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना चब्बेवाल तहत गांव बाहोवाल में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बाइक पर जा रहे दो युवकों पर एक कार में सवार 4 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनमें से एक युवक ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां दागीं। जाते-जाते हमलावरों ने हवाई फायर कर गांव निवासियों को भी डराने की कोशिश की। गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल होशियारपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया।युवक के साथ बाइक पर जा रहे उसकी बुआ के बेटे ने भागकर जान बचाई।
जानकारी मुताबिक थाना पुलिस गढ़शंकर के तहत गांव घागो रोड़ां वाली निवासी बलजीत सिंह उर्फ हनी सहोता बुधवार शाम अपनी बुआ के लड़के हरप्रीत सिंह निवासी बाड़ियां कलां के साथ माहिलपुर से अपनी बुआ के गांव अपने बुलेट बाइक पर जा रहे था। वह लोग अभी बाहोवाल के समीप ही पहुंचे थे कि पीछे से आई एक सफेद रंग की कार में सवार चार युवकों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। इस दौरान कार सवार लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। हरप्रीत तो भाग निकला जबकि बलजीत सिंह उर्फ हनी सहोता एक मक्की के खेत में घुस गया। हमलावरों ने पीछा कर उस पर तीन गोलियां चलाईं। जिनमें से दो उसकी टांग में जबकि तीसरी पेट में लगी। हमलावरों ने उसे गिरा कर उस पर तेजधार हथियार से ताबड़ तोड़ हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। भागते हुए हमलावरों ने हवाई फायर भी किए, जिसके डर से लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर दुबक कर बैठ गए। पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया तो गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने वारदात स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक मामला रंजिश का हो सकता है, क्योंकि गंभीर घायल युवक बलजीत सिंह पर भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें हत्या का कोशिश करने के आरोप हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर युवक पर ताबड़-तोड़ वार करते रहे और मरा समझकर भाग निकले।
फोटो:18एचएसपी111,112,113 (युवकों का बाईक, जांच करते ड़ीएसपी गढ़शंकर राज कुमारतथा गंभीर रूप से घायल युवक हनी सहोता)
राजिंदर सिंह गढ़शंकर