{"_id":"5b40f04f4f1c1bae288b527a","slug":"153098247718-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद पुलिस इंस्पै्कटर अनवर अली क खिलाफ होगी कारवाई:एसएसपी बरनला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के बाद पुलिस इंस्पै्कटर अनवर अली क खिलाफ होगी कारवाई:एसएसपी बरनला
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के हलका इंचार्ज पर आठ साल तक रेप के लगाए आरोप
तीन माह बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, जांच के नाम पर अटका रहे केस
पुलिस अफसर बोले-अभी एक सप्ताह लगेगा केस का निपटारा करने में
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। चावला रेस्टोरेंट में प्रेस कान्फ्रेंस कर मुस्लिम लड़की ने मालरेकोटला के शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज मोहम्मद उवेश पर शादी का झांसा देकर आठ साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह इंसाफ के लिए डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मिली और उनको लिखित शिकायत दी। जिन्होंने इंसाफ देने के लिए आईजी पटियाला रेंज पटियाला एएस राय को कहा। इस बाद उसने अपने शारीरक शोषण संबंधी तमाम सबूत आईजी पटियाला रेंज पटियाला एएस राय को सौंप दिए। जिन्होंने मामला जांच के लिए आईपीएस अधिकारी कंवरदीप के पास भेज दिया। लेकिन तीन महीने हो गए, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि किसी भी लड़की के साथ रेप की शिकायत आए तो तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और जांच बाद में हो। लेकिन पुलिस ने तीन महीने बीत जाने पर अभी तक एफआईआर दर्ज करनी तो दूर की बात उसका मेडिकल भी नहीं करवाया गया। उसने कहा कि अकाली दल का हलका इंचार्ज मोहम्मद उवेश पैसे वाला आदमी है। जिस कारण अकाली व कांग्रेसी दोनों उसकी मदद करते हैं। उसने कहा कि उसकी सुखबीर बादल सीधे तौर पर मदद कर रहा है, वहीं कांग्रेसी नेता भी उसकी मदद कर रहे हैं। इन सबको वह वह जल्द जनता की अदालत में सामने लगाएगी।
आरोपी का पुलिसवाला रिश्तेदार दे रहा जान से मरवाने की धमकी
रोते हुए पीड़िता ने कहा कि वह सुसाइड करने की सोच रही थी। लेकिन वह अपने बीमार पिता की एकमात्र सहारा है। उसका कोई भाई नहीं है और न कोई बहन है। इसके अलावा बरनाला का एक पुलिस इंस्पेक्टर अनवर अली, जो अकाली नेता मोहम्मद उवेश का रिश्तेदार है, उसे अक्सर जान से मरवाने की धमकियां देता है। वह सरेआम कहता है कि मोहम्मद उवेश का केस वापस ले ले, नहीं तो उसकी बॉडी ही मिलेगी। संपर्क करने पर आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर ने कहा कि दोनों पक्षों ने उनको अपने अपने दस्तावेज सौंपे हैं। अभी मामले को निपटाने में एक सप्ताह लगेगा। जबकि अकाली दल के हलका इंचार्ज मोहम्मद उवेश ने कहा कि लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसका सियासी कैरियर तबाह करना चाहती है। जबकि पुलिस इंस्पेक्टर अनवर अली ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। संपर्क करने पर जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर अनवर अली के खिलाफ आई शिकायत की जांच डीएसपी डी कुलदीप सिंह विर्क कर रहे हैं।