फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा

तीन नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा

Wed, 04 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
तीन नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा
तीन नकाबपोशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन

टांडाउड़मुड (होशियारपुर)। टांडा के गांव डुमाना में मंगलवार रात करीब ढाई बजे तीन हथियार बंद नकाबपोश लुटेरों ने एक परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करके नकदी व सोने के जेवर लूट लिए। जानकारी के अनुसार पीड़ित मुख्तियार सिंह के घर तीन नकाबपोश हथियार बंद लुटेरे मकान की छत से उतर कर नीचे आए। लुटेरों ने आते ही मुख्तियार सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी सुरिंदर कौर, पुत्र वधू बलजिंदर कौर और पोते सिमरजीत सिंह को कमरे में बंदी बनाकर घर से 8 तोले सोने के जेवर व 80 हजार की नकदी लूट ली। लुटेरे करीब डेढ़ घंटा घर में उत्पात मचाते रहे। लुटेरों ने रसोई में जाकर चाय बनाकर पी और रात का बचा हुआ खाना भी खाया। इस संबंध में मुख्तियार सिंह ने टांडा पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दसूहा राजिंदर कुमार शर्मा व थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed