फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चावल घोटाला के असली आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर।

चावल घोटाला के असली आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर।

Fri, 29 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
चावल घोटाला के असली आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर।
चावल घोटाला के मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

एफसीआई के प्रदेश महाप्रबंधक ने कहा-आरोपी नहीं बख्शे जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। जिला के नाइवाला रोड पर स्थित गोदाम से तीन दिन पहले निर्यात (स्पेशल) के दौरान कब्जे में लिए गए पांच सौ बोरी चावलों से भरे ट्रकों के असली गुनाहगार अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद विभाग की ओर से तीन टीमें बनाई हैं, जिनके अधिकारी शुक्रवार को बरनाला पहुंचे। जिनमें क्वालिटी कंट्रोलर, असिस्टेंट मैनेजर, डिपो मैनेजर शामिल हैं। उन्होंने बठिंडा बाईपास पर स्थित वेयर हाउस गोदामों, गांव फरवाही में ओरीगो अधीन गोदाम, सेखा मार्ग पर स्थित एफसीआई-1 के गोदामों में फिजिकल वेरिफिकेशन चेकिंग शुरू कर दी है। जिनमें मनी महेष, शिव ओम व सागर राइस शैलरों का माल लगाया हुआ है।
26 जून को शाम बरनाला सिटी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाइवाला मार्ग पर स्थित शैलरों से 320 बोरियों से भरा एक ट्राला और करीब 200 बोरी चावल से भरा ट्रक कब्जे में लिया था। जिनमें एक ट्रक बिना नंबर का था। मौके पर पुलिस ने एक ट्रक चालक को हिरासत में लिया था। पुलिस ने चालक के बयान के बाद बाद कई जग छापेमारी की है।
विज्ञापन


चावल घोटाला का यूं चल रहा था खेल
सूत्र बताते हैं कि निर्यात होने वाले चावल से भरे ट्रक को रास्ते में बदला जाता है। गोदाम से निकलने वाले अव्वल किस्म के चावल वाले ट्रक को शैलर में भेज दिया जाता है और शैलर से निकालने वाले खराब चावल को निर्यात होने वाले चावल के ट्रकों की पंक्ति में शामिल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक सोनू की है तलाश
सिटी थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि तफ्तीश के दौरान ड्राइवर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र बंत सिंह निवासी बरनाला ने पुलिस को बताया है कि चावल मनी महेश राइस मिल का है। ड्राइवर के बयान के पर मुख्य आरोपियों में मालिक सोनू की तलाश के लिए रेड की जा रही है। जो कि परिवार के साथ भूमिगत हो चुका है।

सभी घोटालों की जांच हो
राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता शशी चोपड़ा का कहना है कि अब तक हुए चावल घोटालों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति की जांच के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। जहां-जहां से माल बरामद किया गया है, उसके इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।


नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी
भारतीय खाद्य आपूर्ति (पंजाब क्षेत्र) के महाप्रबंधक अर्शदीप सिंह थिंद ने कहा बरनाला में हुए चावल घोटाले की जांच की जाएगी। घोटालेबाज कितने भी ताकतवर हों किसी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed