{"_id":"5b1aae244f1c1b634d8b5632","slug":"152847517644-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में मरहूम गैंगस्टर बंबीहा गिरोह के 4 मेंबर हथियारों समेत ग्रिफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोगा में मरहूम गैंगस्टर बंबीहा गिरोह के 4 मेंबर हथियारों समेत ग्रिफतार
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर बंबीहा गिरोह के 4 सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार
तस्कर को छुड़ाने और दो गैंगस्टरों समेत तीन की हत्या की थी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। सीआईए स्टाफ पुलिस ने गैंगस्टर गिरोह के चार सदस्यों को 3 पिस्तौल एवं सवा किलो नशीले पाउडर समेत काबू किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से फिरोजपुर जेल में बंद तस्कर को छुड़ाने और दो गैंगस्टरों, सहकारी सभा, काहनेके (बरनाला) के सचिव के कत्ल की योजना नाकाम कर दी।
प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी (आई) वजीर सिंह खैरा एवं डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया और डीएसपी बाघापुराना सुखदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रमुख इंस्पेक्टर किक्कर सिंह भुल्लर और थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में बाघापुराना-भगता भाई लिंक रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान गैंगस्टर गिरोह के सदस्य जसप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी फरीदकोट, राकेश कुमार उर्फ काकू निवासी खेता बस्ती, बठिंडा, अजय कुमार निवासी ज्योत राम कॉलोनी, फरीदकोट और अमृतपाल सिंह निवासी गंगा अबलू खूह, बठिंडा से दो मोटर साइकिल और 1300 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 3 पिस्तौल एवं 16 कारतूस बरामद किए गए हैं।
खतरनाक इरादे थे सभी के
पुलिस के मुताबिक, उभर रहे इस गैंगस्टर गिरोह ने खुलासा किया है कि सहकारी सभा, काहनेके (बरनाला) के सचिव सागर सिंह को पारिवारिक झगड़े की रंजिश में हत्या करने की योजना थी। इसके अलावा गैंगस्टर हरजीत सिंह उर्फ पिंटा निवासी माडी मुस्तफा (बाघापुराना), गैंगस्टर मनजिंदर सिंह उर्फ काला सेखों (फरीदकोट) को गुटबाजी के कारण कत्ल करने एवं फिरोजपुर जेल में बंद तस्कर हरभजन सिंह निवासी फिरोजपुर को पेशी दौरान छुड़ाने की योजना थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप
आरोपियों ने थाना बाजाखाना के पास 22 मई को एक सरपंच को गोली मारने के अलावा थाना थर्मल (बठिंडा) के तहत आने वाली खेता बस्ती में एक व्यक्ति पर इस वर्ष फरवरी में जानलेवा हमला करने की बात भी मानी है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी बठिंडा पुलिस से मुठभेड़ में मारे जा चुके गैंगस्टर देविंदर बंबीहा गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया कि गैंगस्टर देविंदर बंबीहा की मौत बाद लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा बाबा गांव मीरा कोट (अमृतसर) ने उक्त आरोपियों के अलावा अमन उर्फ अमना निवासी जैतो (फरीदकोट) के साथ अपना गिरोह बना लिया। उन्होंने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाया हुआ था। लक्खा बाबा और अमना की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपी अमना पहले ही कई केसों में भगोड़ा है। जबकि जसप्रीत सिंह के खिलाफ फरीदकोट में संगीन अपराध के तीन, अजय कुमार खिलाफ हत्या एवं लूटपाट समेत 2 केस फरीदकोट और राकेश कुमार के खिलाफ संगीन अपराध के दो और अमृतपाल सिंह खिलाफ बठिंडा में तीन केस दर्ज हैं। पुलिस मुताबिक कई जिलों की पुलिस इस उभर रहे गैंगस्टरों की पिछले कुछ समय से तलाश थी।
फोटो कैप्शन -मोगा में उभर रहे गैंगस्टर गिरोह से बरामद हथियार और जानकारी देते एसपी(आई) वजीर सिंह खैरा व अन्य पुलिस अधिकारी