{"_id":"5b1808514f1c1b6d4d8b509c","slug":"15283016549-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी तूफान की आढ़ में ज्वैलर्स की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी तूफान की आढ़ में ज्वैलर्स की दुकान से लाखों की चोरी
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वेलरी की दुकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। मंगलवार देर रात्रि आई तेज आंधी तूफान और बरसात का फायदा उठाते हुए स्थानीय पुरानी फाजिल्का रोड़ स्थित जोहड़ी मंदिर के निकट एक स्वर्णकार की दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर वहां से लाखों की चांदी व नकदी चुरा ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार भगवानपुरा निवासी व आरके ज्वेलर्स के संचालक राकेश कुमार चावला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके गया था। बुधवार सुबह 5 बजे उन्हें जौहड़ी मंदिर के पुजारी अवनीश ने फोन पर बताया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब उसने दुकान पर आकर देखा तो दुकान का शटर जैक से उठाया हुआ था और भीतर लगा शीशे का दरवाजा भी टूटा पड़ा था। दुकान के शोकेस में लगे करीब 5-6 किलो चांदी के जेवर और 6700 की नकदी व कीमती सामान गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर स्वर्णकार संघ के प्रधान कृष्ण वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पुलिस से चोरों को शीघ्र काबू करने की मांग की।
इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।