फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस द्वारा 350 पेटियां शराब से भरा ट्रक काबू

पुलिस द्वारा 350 पेटियां शराब से भरा ट्रक काबू

Wed, 23 May 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा 350 पेटियां शराब से भरा ट्रक काबू
पुलिस ने ट्रक से बरामद की 350 पेटी शराब, एक काबू
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तीन आरोपी भागने में कामयाब
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। लोपों चौकी की पुलिस ने शराब की 350 पेटियों से भरा एक बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी पुलिस के चंगुल से बच निकले। एक आरोपी सतनाम सिंह निवासी लोपों पुलिस ने काबू कर लिया है।

लोपों चौकी इंचार्ज सहायक थानेदार पूर्ण सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। लोपों-दौधर चौक में खड़े होने के दौरान उन्हें सूचना मिली कि चार व्यक्ति जो बड़े स्तर पर बिना परमिट के ठेका देसी व अंग्रेजी शराब लाकर काफी समय से बेच रहे हैं। मंगलवार रात को भी एक ट्रक शराब का भरकर ला रहे हैं। सहायक थानेदार पूर्ण सिंह ने उक्त बताए गए ठिकाने पर नाकाबंदी कर दी। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब एक ट्रक नंबर-पी.बी.10 सी.वी 5517 को शक के आधार पर जब रोककर तलाशी ली तो उस ट्रक में से पुलिस को 350 पेटी शराब शराब बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक में सवार चार व्यक्तियों में रमेश कुमार निवासी लोपों, सुखविंदर सिंह उर्फ नीटा निवासी डांगिया और गुड़ निवासी चूहड़चक्क भागने में कामयाब हो गए। एक आरोपी सतनाम सिंह निवासी लोपों को हिरासत में ले लिया गया। सहायक थानेदार पूर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। भागने वाले तीनों आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed