{"_id":"5b05983c4f1c1be0408b773b","slug":"152709330218-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला स्त्री अकाली नेता व महंत के सबंधो का:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला स्त्री अकाली नेता व महंत के सबंधो का:
Updated Wed, 23 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने महंत की लड़की हरप्रीत पर दर्ज किया मामला
डीएसपी ने कहा-अगर हरप्रीत का जानी नुकसान होता तो स्त्री अकाली नेत्री पर दर्ज होता केस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। तपामंडी की स्त्री अकाली नेता एवं तपा डेरे के महंत के बीच संबंधों के कारण छिडे़ विवाद में पुलिस ने महंत की लड़की हरप्रीत कौर के खिलाफ खुदकुशी की कोशिश करने की धारा 309 तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार को महंत की बेटी हरप्रीत कौर ने स्त्री अकाली नेता व अपने पिता के संबंधों से परेशान होकर स्त्री अकाली नेता के घर के सामने जाकर जहर निगल लिया था, जो सिविल अस्पताल तपा में उपचाराधीन है। उसके बाद सोमवार देर शाम को स्त्री अकाली नेता ने भी सिविल अस्पताल तपा में दाखिल हो गई थी। डाक्टरों अनुसार वह तनाव के कारण गिरकर बेहोश हो गई थी। स्त्री अकाली नेता ने कहा कि महंत के बेटे, पत्नी और हरप्रीत कौर के पति ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने कहा कि हरप्रीत कौर का पति उसके केस में जेल में बंद है और हरप्रीत कौर उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाना चाहती थी, जिस कारण उसके घर के सामने आकर उसने जहर निगल कर खुदकुशी करने की कोशिश की। जबकि दूसरी तरफ सिविल अस्पताल तपा में दाखिल हरप्रीत कौर ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराया कि वह मंदिर माथा टेकने जा रही थी जब वह स्त्री अकाली नेता के घर के सामने से गुजर रही थी तो स्त्री अकाली नेता व उसके साथी उसे सड़क से खींचकर स्त्री अकाली नेता के घर के अंदर ले गए और जबरदस्ती उसके मुंह में जहर डाला। डीएसपी तपा अश्रू राम ने कहा कि मामले की जांच में सामने आया कि महंत की लड़की हरप्रीत कौर ने स्त्री अकाली नेत्री के घर जाकर कोई जहरीली चीज निगलकर खुदकुशी की कोशिश की। इस तरह जांच के बाद महंत की बेटी हरप्रीत कौर के खिलाफ खुदकुशी करने की कोशिश की धारा 309 तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि अगर हरप्रीत कौर का जानी नुकसान होता तो मामला स्त्री अकाली नेता पर दर्ज होना था, क्योंकि कानून घटना के अनुसार अपना काम करता है।