फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुराचार की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को तुगलकी सजा

दुराचार की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को तुगलकी सजा

Tue, 22 May 2018 09:40 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
दुराचार की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को तुगलकी सजा
दुराचार की कोशिश पर पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन

वीडियो वायरल, पीटने वालों पर कार्रवाई के लिए थाने के आगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सदर अधीन एक गांव में दुराचार की कोशिश करने के आरोपी को तुगलकी सजा की वीडियो वायरल होने बाद पुलिस को हाथों पैरों की पड़ गई। आरोपी के वारिसों एवं दलित समाज के लोगों ने मारपीट करने वाले लोगों खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के आगे धरना दिया।
आरोप में महिला केे पारिवारिक सदस्यों ने आरोपी को अपने घर में पेड़ से उल्टा बांधकर बेरहमी से मारपीट की। यह घटना बीती 19 मई सुबह की है। इस घटना की वीडियो वायरल होने बाद आरोपी के वारिसों एवं दलित समाज के लोगों ने बेरहमी से मारपीट करने वाले लोगों खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर थाने आगे धरना दिया। पीड़ित की पत्नी के मुताबिक पति अजैब सिंह खिलाफ रंजिश तहत झूठा केस दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि अजैब सिंह गली से गुजर रहा था और उसको अपने घर में ले जाकर पेड़ से उल्टा बांध कर बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन

केस की जांच कर रहे एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि गांव की महिला के बयान पर आरोपी अजैब सिंह गांव जोगेवाला खिलाफ खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला से दुराचार करने की कोशिश की। घटना बीती 19 मई सुबह की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने आरोपी की बेरहमी से मारपीट की वीडियो वायरल होने की पुष्टि करते कहा कि इसकी पुलिस जांच कर रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed