{"_id":"5af5c8ec4f1c1bdd408b4744","slug":"152605719314-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Updated Fri, 11 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने जान दी
फाजिल्का। जिले के गांव बांडीवाला निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतक के रिश्तेदार गुरमीत सिंह व गुरपाल सिंह ने बताया कि करीब 36 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह ने बैंक से कर्ज लिया था और कर्ज का भुगतान न कर पाने के कारण बैंक ने उसे डिफाल्टर घोषित किया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुरिंद्र सिंह पत्नी और बच्चे घर से बाहर गए थे। इसी दौरान उसने कमरे में फांसी लगा ली। जब उसकी पत्नी घर वापस आई त पति का शव घर के कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक किसान पर करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।