{"_id":"5aec904b4f1c1b5f098b8064","slug":"152545287416-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा में पढ़ती नाबालिग छात्रा से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं कक्षा में पढ़ती नाबालिग छात्रा से दुराचार
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पुलिस ने आठवीं कक्षा में पढ़ती नाबालिग छात्रा सेे दुराचार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर ने बताया कि पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी निर्मल सिंह उर्फ निंमा (38) गांव मनावा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह 27 अप्रैल को स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसको आवाज मारकर अपने घर बुला लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता को आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। तफतीशी अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार अदालत में पेश कर रिमांड लिया जायेगा। छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा।