{"_id":"5ae7448b4f1c1b61098b70db","slug":"1525105803180-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"0शिअद के पूर्व नेता का भाई माइनिंग एक्ट की धारा के तहत नामजद।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
0शिअद के पूर्व नेता का भाई माइनिंग एक्ट की धारा के तहत नामजद।
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच के भाई पर अवैध माइनिंग का केस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
थाना टल्लेवाल पुलिस ने जगतार सिंह उर्फ कालू को माइनिंग एक्ट की धारा के तहत नामजद किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह गिल ने बताया केस माइनिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। घटना रविवार की रात की बतायी गई है। आरोपी पाया गया जगतार सिंह शिअद (बादल) के सर्कल जत्थेदार पूर्व सरपंच बलराज सिंह काका का भाई है।
माइनिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त तौर पर सूचना मिली थी कि इलाकेके खेतों में से गैर-कानूनी ढंग से रेत निकाला जा रहा है। उन्होंने गांव टल्लेवाल केएक खेत में माइनिंग करते एक व्यक्ति को रंगे हाथ काबू किया था, जिसकी पहचान जगतार सिंह कालू निवासी गांव टल्लेवाल जिला बरनाला के तौर पर हुई।
छापामारी के दौरान देखने में आया कि खेत में से करीब 25 फीट गहरी खुदाई कर वहां से सफेद रंग का रेत निकाला जा चुका था। जिसकी सूचना अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को देने के बाद थाना टल्लेवाल की पुलिस को दी तथा आरोपी जगतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए सिफारिश की। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल (खेत) के मालिक का पता करने के लिए संबंधित माल पटवारी को आदेश दिए हैं।