फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दर्जी ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

दर्जी ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 25 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दर्जी ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
दर्जी ने पंखे से फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

फाजिल्का। नई आबादी स्थित दुकान में दर्जी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर डीएसपी नरिन्द्र सिंह, नगर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जट्टिया मोहल्ला निवासी महिंद्र कुमार ने बताया कि उसका पिता भगवान दास नई आबादी के रेलवे फाटक के निकट दुकान किराए पर लेकर दर्जी का काम करते थे। पिता बुधवार को सुबह घर से काम के लिए गए थे। दोपहर लगभग एक बजे पिता ने दुकान पर काम करने वाले लड़के को खाना खाने के लिए घर भेज दिया। इसके बाद दुकान में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दुकान का शटर खुला था। दुकान में पर्दे लगे होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला और जब कोई ग्राहक उनकी दुकान पर आया तो इस संबंधी आसपास के लोगों को पता चला। नगर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed