{"_id":"5adf64034f1c1b9b098b6449","slug":"152458957215-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बेचने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान बेचने के नाम पर ठगी
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के नाम तीन लाख की ठगी का आरोप
प्रापर्टी डीलर के घर के समक्ष धरने देने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
गीता भवन रोड निवासी सीमा रानी व उसके पति हरीश कुमार ने आरोप लगाया कि उनको मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने उनसे 3 लाख रुपये ठग लिए गए हैं, जबकि उसका मकान पहले ही बैंक के पास गिरवी है व मकान बेचने वाले की पत्नी ने स्टे ली हुई है। इसका पता उनको इकरारनामे के बाद में लगा।
पीड़ित सीमा रानी ने बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी से मिलकर उससे ठगी की है। उन्होंने बताया आरोपी ने उससे कहा कि उसका प्यारा लाल बस्ती में मकान है। उसका 6 लाख 75 हजार रुपये में मकान खरीदने का सौदा तय हो गया। उन्होंने उस व्यक्ति को तीन लाख रुपये बतौर पेशगी दो गवाहों के सामने दे दी। रजिस्टरी कराने की आखिरी तारीख को वह तहसील परिसर में उनका इंतजार करते रहे, पर वह वहां नहीं आया। इसकी सूचना तहसीलदार तपा को भी दी गई। उन्होंने सुविधा केंद्र जाने को कहा, जब वह सुविधा केंद्र पहुंचे तो हड़ताल थी।
उन्होंने बताया कि इस ठगी का अंदेशा उनको पहले ही हो गया था, जब उसे मकान पर स्टे होने का पता लगा तो सूचना थाना तपा में से दी गई थी। वहां पता चला कि वह व्यक्ति अपने मकान की रजिस्ट्री कराने का पाबंद है। उसके बाद उसको कई बार कहा परन्तु मकान की अभी तक रजिस्टरी नहीं हुई। पीड़ित पति-पत्नी ने कहा कि कहा कि यदि उनके रुपये वापस नहीं मिले तो वह यह सौदा करवाने वाले प्रापर्टी डीलर के घर सामने रोष धरना देंगे। जब इकरारनामा में शामिल दोनों गवाहों के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि उनके सामने रुपये वसूल किए गए हैं, जिसकी वह गवाही देने के लिए तैयार हैं।