{"_id":"5ade0bef4f1c1b58098b6079","slug":"15245014878-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साईकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से साईकिल सवार छात्रा की मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत
फाजिल्का। एफएफ रोड स्थित गांव झुग्गे लाल सिंह के निकट सोमवार दोपहर कार की टक्कर से साइकिल सवार आठवीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। लाधुका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सरकारी अस्पताल भेजा।
गांव झुग्गे लाल सिंह वाला निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी अमनदीप कौर लाधुका के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और रोज की तरह सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूल से वापस आ रही थी। इसी दौरान कार सवार ने उसे टक्कर मार दी और दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता के बयानों पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।