{"_id":"5ac110b64f1c1bb9618b4eb8","slug":"15226021716-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला अकाली नेता से अफीम पकडे जाने का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला अकाली नेता से अफीम पकडे जाने का
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद के आईटी विंग के जिला प्रधान दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
सीआईए स्टाफ की ओर से गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल आईटी विंग के जिला प्रधान नवदीप सिंह परेटी व उसके साथी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इन्हें सोमवार को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कस्बा धनौला से शिअद आईटी विंग के प्रधान नवदीप सिंह परैटी व उसके साथी ट्रांसपोर्टर नीरज कुमार निवासी कस्बा धनौला को आधा किलो अफीम सहित काबू किया था। सहायक थानेदार रणजीत सिंह की टीम ने गश्त के दौरान लिंक रोड माना पत्ती धनौला पीरखाना के पास स्कूटी पर शिअद आईटी विंग के प्रधान नवदीप सिंह परैटी व उसके साथी ट्रांसपोर्टर नीरज कुमार जा रहे थे। उनकी स्कूटी की तलाशी ली गई तो आधा किलो अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को काबू कर केस दर्ज किया है। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अफीम को अन्य लोगों को बेचते थे। पुलिस ने दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है कि यह अफीम कहां से लाते थे व किन-किन लोगों को बेचते थे, जिस संबंधी में अहम सुराग मिलने की संभावना हैं। पुलिस सूत्रों अनुसार शहर के कई नामवर कांग्रेस नेता जो महंगी अफीम खाने के शौकीन है और उनकी दिनचर्या अफीम खाने से ही शुरू होती है। उन नेताओं के नाम भी सामने आ सकते हैं। जिस कारण कई कांग्रेसी सियासी दबाव बनाकर पुलिस रिमांड को औपचारिकता तक सीमित रखने के लिए दबाव बना रहे हैं।