फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गोली लगने से युवक की हुई मौत

गोली लगने से युवक की हुई मौत

Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से युवक की हुई मौत
युवक पर हमला, मौत
विज्ञापन

बाइक पर सवार हमलावराें ने चलाई गोलियां
रोपड़।
जिले के ब्लॉक चमकौर साहिब के गांव संधुआं में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव संधुआं वासी जसप्रीत सिंह (22) पुत्र बलजीत सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव में गोलियां भी चलीं। इसमें जसप्रीत सिंह की मौत हो गई। घटना का जायजा लेने के लिए जिले के एसएसपी राज बचन सिंह संधु समेत डीएसपी नवरीत सिंह विर्क पहुंचे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइकों पर सवार होकर करीब 12 लोग जसप्रीत सिंह पर हमला करने के लिए आए थे। उनके पास पिस्टल और तेजधार हथियार थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने गोलियां चलाईं जिसमें जसप्रीत सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वारदात पुरानी रंजिश के कारण हुई है। एसएसपी राज बचन सिंह संधु ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर ली है। हमलावरों को पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा कि वारदात का कारण व अन्य तथ्य वह अभी नहीं बता सकते। जांच के बाद सब साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed