फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लूटपाट करने के दो आरोपी काबू

लूटपाट करने के दो आरोपी काबू

Wed, 14 Mar 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट करने के दो आरोपी काबू
लूटपाट के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दसूहा (हाशियारपुर)। दसूहा पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी राजिंदर शर्मा ने बताया कि बलजीत कौर निवासी मियानी के बयान पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी निवासी जलोटा 12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे मियानी के पास उनके गले से चेन छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने दसूहा रेलवे स्टेशन पर एक महिला की चेन झपटने, गांव खुनखुना से मोबाइल, गांव छांगला से एक महिला की सोने की बालियां झपटने के अतिरिक्त थाना टांडा और गढ़दीवाला के इलाके में हुई लूटपाट की वारदातों का खुलासा किया है। डीएसपी राजिंदर शर्मा नेे बताया की आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जाएगी। इससे और भी वारदात के खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed