फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस के साथ झडप

पुलिस के साथ झडप

Sat, 24 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ झडप
कांग्रेसी नेता के समर्थकों ने थानेदार की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

-अवैध शराब बेचने का काम करते हैं आरोपी, मामला दर्ज
बरनाला।
बरनाला के पूर्व कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों के समर्थकों ने रेड करने गई पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और पुलिस की अगुवाई कर रहे सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार रणजीत सिंह की वर्दी फाड़ दी। सहायक थानेदार रणजीत सिंह ने बताया कि राम सिंह उर्फ रामा एवं जसपाल सिंह उर्फ जस्सा, जोकि अपने आप को बरनाला के कांग्रेसी विधायक केवल ढिल्लों के समर्थन बताते हैं और शराब बेचने का काम करते हैं। कथित आरोपी राम सिंह रामा पर 10 के करीब अवैध शराब बेचने के मामले दर्ज है। जब एक शराब के मामले में वह पुलिस पार्टी लेकर पूछताछ के लिए उनके घर गया तो राम सिंह उर्फ रामा व उसके भाई जस्पाल सिंह उर्फ जस्सा ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और उसकी वर्दी फाड़कर उसके धक्का देकर दोनों फरार हो गए। सीआईए स्टाफ के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार रणजीत सिंह के बयानों पर पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले शराब तस्करों राम सिंह उर्फ रामा व जसपाल सिंह उर्फ जस्सा के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। लोगों में चर्चा है कि कथित आरोपी पुलिस पर हमला बोलकर अपने आका कांग्रेसी नेता केवल ढिल्लों की चंडीगढ़ स्थित कोठी में जाकर छुप गए होंगे। लेकिन केवल ढिल्लों के सियासी सचिव गुरजीत बराड़ ने कहा कि केवल ढिल्लों गलत लोगों की मदद किसी भी कीमत पर नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed