फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब पुलिस की एनकाउंटर टीम के हथियार राजस्थान में जमा, ब्यान दर्ज

पंजाब पुलिस की एनकाउंटर टीम के हथियार राजस्थान में जमा, ब्यान दर्ज

Tue, 30 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की एनकाउंटर टीम के हथियार राजस्थान में जमा, ब्यान दर्ज
पंजाब पुलिस की एनकाउंटर टीम के हथियार राजस्थान में जमा
विज्ञापन

घटनास्थल से मिले खाली कारतूसों से होगा मिलान, टीम के बयान भी दर्ज
अबोहर।
पंजाब-राजस्थान सीमा पर स्थित हिंदूमल कोट में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस ने जिन हथियारों से कुख्यात गैंगस्टरों को ढेर किया गया था वह राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को जमा कर लिए। टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इधर घटना के चार दिन बाद भी पंजाब पुलिस की जांच टीमें घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है ताकि गैंगस्टरों से जुड़े और भी सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस इन गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
राजस्थान पुलिस के एएसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एनकाउंटर की जांच के लिए पंजाब पुलिस काउंटर इंटेलीजेंस के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज हो रहे हैं। वहीं उनकी ओर से घटना में इस्तेमाल हथियार भी जमा करवाए जा रहे हैं। हालांकि इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले सीआईए टीम की ओर से तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में उन हथियारों का जिक्र किया गया है जो वह ऑपरेशन स्थल पर लेकर गए हैं। उसके बाद घटनास्थल से मिले कारतूसों के खाली शैल से उन हथियारों का मिलान किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि अपराधियों को पुलिस के हथियारों से ही ढेर किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम ने हथियार जमा करवाने शुरू कर दिए हैं। मौके से लिए गए विभिन्न नमूनों को भी जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ विक्की गौंडर, प्रेमा और शिवेंद्र का आपराधिक रिकार्ड भी पंजाब पुलिस से मंगवाया गया है ताकि उसे रिपोर्ट में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव पक्की निवासी लखविंद्र सिंह की ढाणी में रहते हुए जिन लोगों ने इन अपराधियों की मदद की है उनका रिकार्ड भी निकाला जा रहा है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मारे गए गैंगस्टरों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का शक जाहिर करते हुए कहा है कि राजस्थान पुलिस की जांच टीम हर एंगल से मामले की पूरी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed