फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भीखी में दो लड़कियां घर से चोरी करके प्रेमियों संग फरार

भीखी में दो लड़कियां घर से चोरी करके प्रेमियों संग फरार

Mon, 29 Jan 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भीखी में दो लड़कियां घर से चोरी करके प्रेमियों संग फरार
भीखी में दो लड़कियां घर से चोरी करके प्रेमियों संग फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भीखी।
कस्बा भीखी की दो लड़कियां अपने घर का समान लेकर प्रेमियों संग फरार हो गईं। भीखी के वार्ड नंबर 12 के नछत्तर सिंह ने थाना भीखी में शिकायत दी कि उसकी बेटी अपने साथी रघदीप सिंह के साथ बीती 15 जनवरी को घर से 30 हजार रुपये, ढाई तोले सोना व एक कीमती मोबाइल फोन लेकर भाग गई। भीखी पुलिस ने इस संबंधी में रघदीप सिंह और लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरी शिकायत वार्ड नंबर 8 के राज कुमार ने दी। जिसमें बताया कि रामगढ़ बस्ती के वासी मुखदास के रिश्तेदार भगवान दास की पत्नी शंकुलता देवी और उसके बेटे बेटा गोलू का उनके घर आना जाना था। इसी कारण उसकी बेटी का भी वहां आना जाना था। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की की मुखदास के लड़के राहुल ने गोलू से जान पहचान करवाई। राहुल की मदद के कारण गोलू लड़की से मिलता रहता था। उसने बताया कि बीती रात गोलू, राहुल व उसकी लड़की घर से लगभग 20 हजार रुपये, 6 तोले सोना लेकर फरार हो गए। जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। एसएचओ भीखी अंग्रेज सिंह ने बताया कि भीखी पुलिस ने भगवान दास पुत्र रत्ती राम, शंकुतला देवी पत्नी भगवान दास, गोलू पुत्र भगवान दास वासी गोहाना हरियाणा, राहुल कमार पुत्र मुखदास वासी भीखी के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed