फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला, एक जख्मी

मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला, एक जख्मी

Tue, 16 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला, एक जख्मी
गिरफ्तारी के लिए थाने समक्ष धरना
विज्ञापन

मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, दुकानदार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा।
अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार की रात शहर की पुरानी हलवाई की दुकान पर हमला कर दिया। इससे दुकानदार घायल हो गया। घटना से गुस्साए दुकानदारों ने मंगलवार को थाने के सामने पुलिस खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार शहर की सबसे पुरानी हलवाई की दुकान नजदीकी चमत्कारी नवीन मंदिर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार की रात हमला कर दिया गया। हमले में दुकान मालिक प्रेम कुमार जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी के प्रभारी बलविंदर सिंह रोमाणा ने पुलिस टीम को भेजकर मौके पर जांच करवाई और बाद में हमला करने वालों की तलाश के लिए शहर में नाकाबंदी कर दी गई। इसके बाद भी हमलावरों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

इससे नाराज शहरवासियों ने मंगलवार को थाना सिटी में पहुंचकर पुलिस की ढीली कारगुजारी देखत धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का टाइम दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि हमलावरों को जल्द काबू न किया तो वह लोग थाने के आगे फिर से धरना लगाएंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों थाना प्रभारी बलविंदर सिंह रोमाणा ने भरोसा दिलाया गया कि आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। इसके बाद दुकानदारों ने धरना हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed