फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला पुलिस गैगस्टर को बरनाला लाई

बरनाला पुलिस गैगस्टर को बरनाला लाई

Sat, 13 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पुलिस गैगस्टर को बरनाला लाई
मरहूम अकाली विधायक की हत्या में नामजद आरोपी अदालत में पेश
विज्ञापन

बरनाला। शिरोमणि अकाली दल बादल के मरहूम विधायक मलकीत सिंह कीतू के कत्ल में नामजद आरोपी फरीदकोट जेल में बंद जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा समेत लुधियाना, पटियाला और फरीदकोट जिलों की पुलिस की तरफ से बरनाला की अदालत में पेश किए गए। पूर्व विधायक मलकीत सिंह कीतू का कत्ल करने वाले उनके भजीते जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बिलासपुर को फरीदकोट जेल से फरीदकोट जिले की पुलिस की तरफ से जिला बरनाला के थाना रुड़ेके कलों में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में जज जरनैल सिंह की अदालत में पेश किया गया। इसी प्रकार नाभा जेल में बंद करीब 50 मामलों में नामजद गैंगस्टर अजैब खान दुग्गे को पटियाला की पुलिस ने थाना सीटी बरनाला थाने में विभिन्न केसों में नामजद होने पर जज गुरप्रताप सिंह की अदालत में पेश किया गया। उधर, थाना सीटी बरनाला में एक केस में नामजद गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गुनिया पुत्र बाबू सिंह को लुधियाना जेल से जज वरुणदीप चोपड़ा की अदालत में पेश किया। तीनों गैंगस्टर्स की बरनाला अदालत में पेशी को ले कर जिला पुलिस सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने में जुटी रही व कोर्ट कांप्लेक्स में सादी वर्दी में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed