फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शराब का ठेका लूटा

शराब का ठेका लूटा

Thu, 11 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
शराब का ठेका लूटा
77 हजार की शराब लूट ले गए लुटेरे
विज्ञापन

इनोवा में आए लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
गांव बख्तगढ़-चूंघां लिंक रोड पर ठेके से इनोवा गाड़ी में आए तीन लुटेरे 77 हजार की शराब लूट ले गए। पक्खो कैंचियां पुलिस चौकी के इंचार्ज सर्बजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
ठेके के कारिंदे अच्छे लाल निवासी जिला गोरखपुर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे किसी ने खिड़की खटकाकर शराब की बोतल मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर वह बाहरी ग्रिल का गेट खोलकर शटर तोड़ने लगे तो उसने तुरंत अपने डंप इंचार्ज परमजीत सिंह को मोबाइल पर सूचना दी। उसने बताया कि इतने में ही तीनों लुटेरे शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इनमें से एक युवक का मुंह बांधा हुआ था। दो युवक जबरन शराब उठाकर बाहर खड़ी सफेद रंग की इनोवा गाड़ी में रखने लगे। तीसरा युवक उसे शोर करने पर मारने की धमकी देकर उसके पास खड़ा हो गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि शराब लूटने के बाद लुटेरे गाड़ी पर गांव चूंघां साइड को फरार हो गए। उसने बताया कि जो शराब लूटी गई है, उनमें अंग्रेजी की 49 बोतल, देसी की 110 बोतल, अंग्रेजी व देसी की 139 पौवा है, जिनकी कीमत करीब 77 हजार बनती है। डंप इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि उनको चूंघां साइड से आते समय इनोवा गाड़ी रास्ते में मिली थी, लेकिन ठेके पर पहुंच कर उनको पूरी जानकारी मिलने पर पीछा भी किया। देरी होने से वह पकड़ने में सफल नहीं हो सके। थाना पक्खो कैंचियां के इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने बताया कि ठेके के कारिंदे अच्छे लाल के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed