फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीओ खबर

पीओ खबर

Fri, 15 Mar 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पीओ खबर
11 थानों के 275 पीओ बने पुलिस के सिरदर्द
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में कर सकते हैं गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने दिए पकड़ने के आदेश
पांच हजार करोड़ की ठगी करने वाला क्राउन कंपनी का एमडी भी गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। राज्य में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से अदालत की तरफ से जिले के 11 थानों में पीओ घोषित 275 आरोपियों को पकड़ने का आदेश जारी कर दिया है। बरनाला के 11 थानों के अधीन विभिन्न मामलों में अदालत की ओर से 275 पीओ करार दिए गए हैं। बरनाला में 59 एफआईआर में 36 को सजा हुई है। इनमें 6 एफआईआर की जांच नहीं हो पाई है और अनट्रेस है। जबकि बाकी 17 का चालान पेश किया गया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए पीओ स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है।

जगजीत के विदेश भागने की आशंका
इसके अलावा पंजाब और इसके साथ के राज्यों से करीब 5000 हजार करोड़ रुपये ऐंठकर फरार होने वाला क्राउन कंपनी का एमडी जगजीत सिंह भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक काफी प्रयासों के बावजूद वह जाल में नहीं फंसा। चर्चा है कि वह कुछ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से विदेश भागने में सफल हो गया है। जिसे अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया है। एसएसपी हरजीत सिंह का कहना है कि उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


बरनाला में पुलिस के लिए भगोड़े बने सिरदर्द
थाना सदर की पुलिस के तहत पीओ- 13
धनौला पुलिस के तहत कुल पीओ --20
तपा की पुलिस के तहत कुल पीओ--43
रूड़ेके कलां की पुलिस के तहत कुल पीओ--11
शैहना की पुलिस के तहत कुल पीओ--17
भदौड़ की पुलिस के तहत कुल पीओ--26
महलकलां की पुलिस के तहत कुल पीओ--42
ठुल्लेवाला की पुलिस के तहत कुल पीओ--11
टल्लेवाल की पुलिस के तहत कुल पीओ--19
सिटी-1 की पुलिस के तहत कुल पीओ--57
सिटी-2 की पुलिस के तहत कुल पीओ--16
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed