फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एसबीआई बैंक से निकलवाए बीस हजार रुपये, चोर हाथ साफ कर रफू-चक्कर

एसबीआई बैंक से निकलवाए बीस हजार रुपये, चोर हाथ साफ कर रफू-चक्कर

Sat, 08 Dec 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई बैंक से निकलवाए बीस हजार रुपये, चोर हाथ साफ कर रफू-चक्कर
बैंक से निकलवाए बीस हजार, चोर हाथ साफ कर रफू-चक्कर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित एसबीआई में बैठा अज्ञात चोर एक व्यक्ति के बीस हजार रुपये पर हाथ साफ कर रफू चक्कर हो गया। सेक्टर-20 निवासी पीड़ित रामफल ने अपने बैग से बीस हजार रुपये गायब देख वहां खड़े लोगों व बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की। कुछ पता नहीं लगने पर रामफल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज कर लिया है।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को वह बैंक से पैसे निकलवाने आए थे। पैसे निकलवाने के बाद लौटने से पहले कुछ अन्य काम करने के लिए उन्होंने बैग को पास में ही रख लिया। कोई अज्ञात शख्स उसी दौरान बैग से बीस हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने बैंक प्रबंधन की मदद से बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। पुलिस के मुताबिक फुटेज साफ नहीं होने से सुराग तलाशने में परेशानी आ रही है। हालांकि आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed