{"_id":"5c058701bdec2241852c515b","slug":"151543866113-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस नाकाम
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग की वारदात के फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम
बीती 14 नवंबर को सेक्टर-22 में फायरिंग की वारदात में शामिल हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित पॉल मर्चेंट के पास बीती 14 नवंबर की रात हवाई फायरिंग की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस फिलहाल नाकाम है। बीते दिनों पुलिस ने वारदात के मुख्यारोपी कुलबीर सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल समेत तीन कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों की पहचान पटियाला की तहसील समाना के गांव घग्गा निवासी नव संधू और राजस्थान के बीकानेर निवासी जय पंडित के रूप में बताई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को फिलहाल सफलता नहीं मिली है।
यह था मामला
वारदात में विनीत गौतम, रणबीर समेत अन्य घायल हुए थे। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। घायलों ने बताया था कि वे सेक्टर-7 के एक क्लब से बर्थडे पार्टी कर सेक्टर-17 डिनर को जा रहे थे। कार बैक करते समय उनकी गाड़ी उबर कैब से मामूली टकरा गई थी। फिर कैब ड्राइवर ने पीछा कर उन्हें सेक्टर-17/22 की डिवाइडिंग रोड पर रोका। उनमें बहस के बाद गाली-गलौज के दौरान उबर कैब में बैठे आरोपी कुलबीर सिंह ने हवाई फायर किया था। आरोपियों ने पथराव भी किया था।