{"_id":"594c226c4f1c1b63568b476d","slug":"151498161772-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज महल देखने गए यूटी सचिवालय कर्मी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताज महल देखने गए यूटी सचिवालय कर्मी के घर से लाखों की चोरी
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल देखने गए सचिवालय कर्मी के घर में लाखों की चोरी
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
परिवार के साथ ताजमहल देखने गए सचिवालय कर्मी के सेक्टर-11 बी स्थित मकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। घर के अंदर से हीरे, सोने के गहने सहित 70 हजार कैश चोरी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच में सीसीटीवी खंगाल रही है।
शिकायतकर्ता मकान मालिक मनोज कुमार यूटी सचिवालय की होम ब्रांच में कार्यरत है। 7 जून, 2017 को वह अपने परिवार के साथ छुट्टी लेकर आगरा स्थित ताजमहल देखने गए थे। वहां से 21 जून को लौटकर आए तो घर का ताला खुला देखकर हैरान रह गए। मकान के अंदर कमरों के दरवाजे और अलमारी खुली थी। प्राथमिक तौर पर चेक करने पर चोरी की सूचना संबंधित सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से हीरे की अंगुठी, 1 सोने की चेन, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 लेडीज गोल्ड चेन, 4 सेट गोल्ड ईयररिंग, 10 चांदी के सिक्के, 1 निकोन कैमरा, 65 से 70 हजार कैश चोरी हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस और सीएफएसएल टीम को जांच में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि आसपास लगाए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद सुराग हाथ लग सकता है।