फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेसी प्रवक्ता ड़ा अच्छर पर दर्ज हुये महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में सियासत गरमाई

कांग्रेसी प्रवक्ता ड़ा अच्छर पर दर्ज हुये महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में सियासत गरमाई

Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी प्रवक्ता ड़ा अच्छर पर दर्ज हुये महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में सियासत गरमाई
कांग्रेस प्रवक्ता पर दर्ज छेड़छाड़ के मामले में गरमाई सियासत
विज्ञापन

डॉक्टर और स्थानीय लोग अच्छर के पक्ष में उतरे, डा. शर्मा ने मामले को सियासी रंजिश बताया
श्री आनंदपुर साहिब।
पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अच्छर शर्मा पर एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद जिले में सियासत गरमा गई है। जहां डॉ. अच्छर शर्मा इस मामले को सियासी रंजिश बता रहे हैं। वहीं पर हलके के लोग और डॉक्टर अच्छर शर्मा के पक्ष में उतर आये हैं।
जिला पुलिस को इस मामले की जांच कर सही कार्रवाई करने की बात कह रही है। नीमा एसोसिएशन के सदस्यों ने डॉ. अच्छर शर्मा के पक्ष में प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बीते दिनों श्री आनंदपुर साहिब पुलिस की तरफ से एक महिला की शिकायत पर गांव ढेर वासी मां नैना अस्पताल के मालिक और विधानसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब से युवा कांग्रेस के प्रधान डॉ. अच्छर शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में सोमवार को नंगल और श्री आनंदपुर साहिब तहसील के डाक्टर भाईचारे ने नेशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार सम्मेलन करते हुए मामले की गहराई से जांच की मां कर 24 से अधिक सदस्यों ने कहा कि अगर इस मामले में डाक्टर अच्छर शर्मा गलत हैं तो कार्रवाई हो, नहीं तो इसके पीछे साजशिकर्ता और शिकायर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके इनके नाम सामने लाये जाएं। साथ ही बदनाम करने वाले गलत अफसरों को सबक सिखाया जाये। अगर इस संबंध में पुलिस ने जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं की तो सडकों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके एसोसिएशन के मैबर डा. आई . सी . सरधाना , डा. रकेश डंड़, डा. संदीप दाखा , डा. वरियाम सिंह , डा. नवीन , डा. निशल शर्मा , डा. रकेश राणा , डा. विशाल , डा. विपन राणा , डा. मनजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

रविवार को जुटे लोग
रविवार को गांव ढेर में क्षेत्र के लोगों का बहुत बड़ा इकट्ठे होकर डा. अच्छर शर्मा के पक्ष में उतरकर निष्पक्ष जांच करते हुए मामला रद्द करने के लिए मांग की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीपीएम के सूबा समिति मेंबर कामरेड गुरदयाल सिंह ढेर, राम किशन दबकेहड़ा पूर्व प्रधान अड्डा मार्केट ढेर, सरपंच सुरजीत सिंह ढेर, चरन सिंह अटवाल, बाबा जगतार सिंह सूरेवाल ने कहा कि डाक्टर अच्छर क्षेत्र के युवा कांग्रेस के नेता ही नहीं समाज सेवी भी हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्यवाही पुलिस प्रशासन की तरफ से की गई है, उसका विरोध किया जाएगा। इस बारे में डाक्टर अच्छर शर्मा ने कहा कि उनके साथ राजनीतिक साजिश की जा रही है। लेकिन उन्हें क्षेत्र की जनता, युवा कांग्रेस तथा पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed