फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जेल से दवा लेने आया हवालाती अस्पताल से फरार

जेल से दवा लेने आया हवालाती अस्पताल से फरार

Thu, 14 Dec 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
जेल से दवा लेने आया हवालाती अस्पताल से फरार
दवा लेने आया हवालाती फरार
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
केंद्रीय जेल होशियापुर में बंद एक हवालाती आज उस समय फरार हो गया जब पुलिस पार्टी उसे सिविल अस्पताल से दवा दिलाने बाद गाड़ी में चढ़ा रही थी। पुलिस आरोपी हवालाती को दबोचने के लिए छापामारी कर दी है।

पुलिस के अनुसार बलवीर सिंह उर्फ मोनू पुत्र दविंदर पाल निवासी गोलीयां तहसील गढ़शंकर थाना गढ़शंकर पुलिस नेचोरी की कार सहित 20 सितंबर 2017 को गिरफ्तार किया था। पुलिस पार्टी बलवीर सिंह को वीरवार की दोपहर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई थी। डाक्टरी जांच करवाने के बाद पुलिस उसे गाड़ी में चढ़ाने लगी। इस दौरान वह हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर पुलिस कर्मचारियों को धक्का मार कर भाग गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। वह तंग गलियों से होता हुआ फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने लोगों के घरों की छत्तों पर चढ़ कर भी कथित आरोपी को ढूंढने की कोशिश की। डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी बलवीर सिंह को कार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे आज डाक्टरी जांच के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त विचाराधीन कैदी हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर भाग गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed