फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली दल के दिग्गज नेताओं समेत 90 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

अकाली दल के दिग्गज नेताओं समेत 90 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 09 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल के दिग्गज नेताओं समेत 90 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
अकाली दल के दिग्गज नेताओं समेत 90 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

भीखी ड्रेन पुल पर धरना लगाकर किया था, नेशनल हाईवे जाम, लोगों को आई समस्याएं
मानसा।
अकाली वर्करों पर मामला दर्ज करने के रोष को लेकर अकालियों द्वारा शुक्रवार को भीखी ड्रेन पुल पर लगाए धरने के बाद भीखी पुलिस ने अकाली दल के दिग्गज नेताओं समेत 90 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शुक्रवार को अकाली दल के राच्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ की अगुवाई में शुक्रवार को अकाली दल ने भीखी के ड्रेन पुल पर अनिश्चितिकाल के लिए धरना लगाकर आवागमन ठप करदी थी। जिस कारण लोगों व आम राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाद में यह धरना उठा लिया गया था। इस धरने में शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष व राच्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह औलख, पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई, बलजीत सिंह अतला सरपंच, धर्म प्रचार कमेटी नेता मनजीत सिंह बप्पीआना, बलदेव सिंह माखा, शमशेर सिंह गड्दी, अकाली दल के दिहाती अध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़े, बलम सिंह कलीपुर, जोगा सिंह बोह, अवतार सिंह राड़ा, बलदेव सिंह मीरपुर, सुरजीत सिंह रायपुर, गुरप्रीत सिंह झब्बर, डॉ. निशान सिंह कौलधर, बलविंदर सिंह मूस्सा, जरनैल सिंह होड़ला, पार्षद मनदीप सिंह गोरा समेत 80 के करीब अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आवागमन में विघ्न डालने को लेकर नेशनल हाईवे एक्ट 1956 की धारा 8बी तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना मुखी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed