{"_id":"5a19a0bb4f1c1bd1408b9001","slug":"151162910414-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमला
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सफाई सेवक यूनियन के प्रधान पर कुल्हाड़ी से हमला
- गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
- सरेबाजार वारदात से सहमे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
शहर के प्रमुख बाजार में जैन हैप्पी मॉडल स्कूल के पास शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने बाइक सवार सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सुनील कुमार पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। सरेबाजार कुल्हाड़ी से किए गए इस हमले की घटना से सनसनी फैल गई। घायल को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद से स्थानीय व्यापारी सहमे हुए हैं।
मामले में सहायक थानेदार जगतार सिंह का कहना है कि पीड़ित सुनील कुमार अभी बयान देने के योग नहीं है। होश आने बयान दर्ज उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई सेवक यूनियन का प्रधान सुनील कुमार शनिवार को बाइक पर सवार होकर जैन हैप्पी मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चे को लेने के जा रहा था। जब वह स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से उसके सिर पर कुछ अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और खून से लथपथ हो कर वह सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर पहल झपकते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएसपी राजेश छिब्बर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होेंने घटना का जायजा लिया।