{"_id":"5a1309654f1c1b9e678bcce9","slug":"15111971394-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम ठगी करने वालों पर होगी कार्रवाई-जिला उपायुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम ठगी करने वालों पर होगी कार्रवाई-जिला उपायुक्त
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम ठगी करने वालों पर होगी कार्रवाई: डीसी
अमर उजाला’ ने प्रमुखत से उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के नाम पर लोगों से हो रही लाखों की लूट का मामला जब दैनिक अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से उठाया तो हरकत में आए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस योजना के तहत ठगी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला उपायुक्त ईशा कालिया ने लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि यह सिर्फ जागरूकता अभियान है इसमें किसी प्रकार का फंड देने का प्रावधान नहीं है।
सोमवार के अंक में दैनिक अमर उजाला ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम पर लाखों ठगे नामक शीर्षक से जब यह मामला प्रमुखता से उजागर किया तो जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला प्रोग्राम अफसर कुलविंद्र सिंह ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 2 लाख रुपये दिलवाने और फार्म भरने के नाम पर 100-200 रुपये मांगे तो तुरंत उसकी सूचना जिला प्रोग्राम अफसर या संबंधित पुलिस थाने में दी जाए। ताकि ऐसे आसमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा सके। उन्होंने लोगों को ऐसे ठगों से सचेत रहने की भी अपील की है।
ज्ञात हो कि सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर दो लाख रुपए मिलने का लालच देकर कुछ लोग ग्रामीण व स्लम क्षेत्रों की लड़कियों से सौ से दो सौ रुपये वसूल रहे हैं। वे दावा करते हैं कि बाल विकास एवं महिला समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा 8 से 32 वर्ष तक की लड़कियों को 2-2 लाख रुपए दिए जा रहे है। इतना ही नहीं इन धोखेबाजों ने पंजाबी भाषा में एक फार्म तैयार करके उसे 10-10 रुपए में बेचा व 100 से 200 रुपये लेकर भरा जा रहा है। ऐसा करके गांवों में फोटो स्टेट आदि करने वाले लोग हर रोज हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह अफवाह इस कदर फैलाई गई कि गांवों की हजारों लड़कियां अपना काम धंधा छोड़ यह फार्म भरने के लिए लाईनों में लग गई। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, और बिहार के बाद पंजाब में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आने के बाद महिला और बाल विकास मंत्रालय ने मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मंत्रालय को लाखों की संख्या में ऐसे फर्जी फॉर्म मिले थे जिसे लोगों ने योजना के तहत नकद लाभ मांगने के लिए भरा है।