{"_id":"5a1064524f1c1bc45b8b6f4f","slug":"15110238076-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में बेटे ने कर दी बाप की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में बेटे ने कर दी बाप की हत्या
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में बेटे ने की रिटायर्ड फौजी की हत्या
पुलिस बोली, मृतक और बहू के अवैध संबंधों का भी शक, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर।
थाना मल्लांवाला के तहत आते गांव कोहाला में साढ़े 3 एकड़ जमीन के विवाद में एक युवक ने अपने पिता सेवानिवृत्त फौजी की रात के समय कस्सी मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि रिटायर फौजी बलवीर सिंह और उसके बेटे प्रदीप के बीच पिछले काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। प्रदीप अपने पिता के नाम करीब साढ़े 3 एकड़ जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। लेकिन बेटा नशे का आदी होने के कारण बलवीर सिंह अपनी जमीन उसके नाम नहीं कर रहा था। उसे डर था कि नशे की पूर्ति के लिए प्रदीप वह जमीन बेच सकता है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर इन दोनों पिता-पुत्रों में झगड़ा हुआ और रात के समय जब बलवीर सिंह सो रहा था तो प्रदीप ने उसकी गर्दन पर कस्सी से हमला कर दिया। जिससे उसकी आधी गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह होने पर वारदात का पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई कस्सी बरामद करते हुए प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। इधर, सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में मृतक बलवीर और आरोपी प्रदीप की पत्नी के बीच अवैध संबंधों के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि इस दिशा में भी जांच जारी है और पड़ताल के बाद ही हत्या का उचित कारण पता चल सकेगा।
इस समाचार की फोटो एबीआर 6 भेजी जा रही है।