फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बेसहारा पशुओं के विवाद में एक की हत्या, मामला दर्ज

बेसहारा पशुओं के विवाद में एक की हत्या, मामला दर्ज

Sat, 28 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
बेसहारा पशुओं के विवाद में एक की हत्या, मामला दर्ज
लावारिस पशुओं के विवाद में एक की हत्या, तीन घायल
विज्ञापन

चार सगे भाइयों समेत दस नामजद आरोपियों और 4-5 अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
एक ओर जहां लावारिस पशुओं के कारण आए दिन होने वाले सड़क हादसे लोगों की अकाल मृत्यु का कारण बन रहे हैं, वहीं शुक्रवार की रात गांव कच्चा सीडफार्म में लावारिस मवेशियों को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना नंबर वन में चार सगे भाइयों समेत दस नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल अमरीक सिंह पुत्र मंगू सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों ने शुक्रवार रात कई लावारिस पशु उसके खेतों की ओर खदेड़ दिए। जब वह अपने पिता के साथ उन्हें इस बात का उलाहना देकर अपने घर आए तो पीछे से ही उक्त लोगों ने करीब दो दर्जन साथियों सहित हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह, उसका पिता मंगू सिंह, चचेरा भाई सुरजीत सिंह, ममेरा भाई रछपाल सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पिता मंगू सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर किया गया। फरीदकोट ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गुरबिंदर सिंह, थाना प्रभारी परमजीत कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचें और घटनास्थल से कुछ हथियार बरामद किए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक मंगू सिंह के बेटे मलकीत सिंह के बयानों पर लड्डी, उसके मनी, बिंदी, राजू पुत्र सुरजन सिंह और अंग्रेज सिंह, नानक सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, बिट्टू व 4-5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले मृतक के परिवार की लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की थी, जिसकी वजह से इनके बीच रंजिश भी चल रही थी। हमलावरों ने शुक्रवार की रात लावारिस पशुओं का बहाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed